फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many leaders including block chief Bhupendra Kurmi joined BJP in Bareilly

Bareilly News: बरेली में सपा को झटका, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी समेत प्रधान, बीडीसी भाजपा में शामिल

Wed, 24 Apr 2024 03:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

बरेली में सपा को झटका लगा है। शेरगढ़ के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ प्रधान और बीडीसी भी भाजपाई हो गए। 

विज्ञापन
many leaders including block chief Bhupendra Kurmi joined BJP in Bareilly
ब्लॉक प्रमुख समेत कई नेता भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के समर्थन में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी समेत तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, मीरंगज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेशपाल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर उमेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संतोष सिंह, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता गंगवार समेत कई पूर्व प्रधान, बीडीसी ने भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वालों में ज्यादातर नेता कुर्मी बिरादरी के हैं और सपा में थे। 
विज्ञापन


Bareilly News: लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा भाजपा में शामिल होने वालों में विनोद कन्नौजिया (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रिटायर डिप्टी एसपी सर्वेंद्र, सुमन लता गंगवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ हैं। सदस्यता लेने वालों में पूर्व प्रधान अनिल गंगवार, वीरू गंगवार, ओमवीर गंगवार, बीडीसी रजत पटेल राम, महेंद्र पाल गंगवार, सुरजीत चौधरी, ओमकार सिंह, छोटू कुर्मी, छोटेलाल गंगवार, शुभम चौधरी, रवि शर्मा, राजू भास्कर, शैलेश गंगवार शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed