फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ARTO Rajesh Kardam suspended for negligence in acquiring vehicles for Lok Sabha elections in Bareilly

Bareilly News: लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित

Wed, 24 Apr 2024 08:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 08:10 AM IST
सार

बरेली के एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल राजेश कर्दम पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही बरतने के आरोप में उनको निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
ARTO Rajesh Kardam suspended for negligence in acquiring vehicles for Lok Sabha elections in Bareilly
एआरटीओ राजेश कर्दम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही बरते जाने पर प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल राजेश कर्दम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनको परिवहन आयुक्त लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अभी उनके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण के लिए एआरटीओ राजेश कर्दम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। उनके द्वारा चुनाव के लिए हलके और भारी वाहनों की व्यवस्था में लापरवाही बरती गई। पिछले सप्ताह उनको सहायक नोडल अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। डीएम रविंद्र कुमार ने उनकी लापरवाही को लेकर निर्वाचन आयोग को भी लिखा। 
विज्ञापन


चुनाव कार्य में गंभीरता न बरतने पर उनको निलंबित कर दिया गया। हालांकि, उनके निलंबन के पीछे कुछ चर्चाएं भी हैं। पिछले दिनों चार पहिया वाहनों के अधिग्रहण के दौरान परिवहन विभाग ने एक माननीय के करीबी की इनोवा जैसी लग्जरी कार अधिग्रहीत कर ली थी। इसके बाद माननीय के करीबी ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चर्चा में रहे कर्दम 
कर्दम ने जनवरी में ही बरेली में एआरटीओ प्रथम प्रवर्तन का चार्ज संभाला था। इसके बाद 18 जनवरी को वह उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक कार चालक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी थी। दूसरे पक्ष ने कर्दम पर गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में मामला ठंडा पड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed