फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manmohan stayed in the city while going to Rudrapur

Bareilly News: रुद्रपुर जाते हुए शहर में रुके थे मनमोहन

Fri, 27 Dec 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Manmohan stayed in the city while going to Rudrapur
बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 2009 में शहर आए थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने बताया कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनको रुद्रपुर जाना था। तब वह त्रिशूल एयरबेस पर रुके थे। यहां से उन्होंने चेंजओवर किया था। उस वक्त पूर्व मंत्री प्रवीण सिंह ऐरन, तत्कालीन महापौर सुप्रिया ऐरन, तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष अब्दुल नईम सिद्दीकी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. नीतू शर्मा उनका स्वागत करने पहुंचे थे। कुछ पार्टी संबंधी चर्चा के बाद वह वहां से रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

उनके निधन पर शहर के कांग्रेसियों ने दुख व्यक्त किया है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने उनको महान अर्थशास्त्री बताया। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। कासिम कश्मीरी ने कहा कि देश के किसान डॉ. मनमोहन को कर्जमाफी के लिए हमेशा याद रखेंगे। कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि आधार, मनरेगा और आरटीआई जैसी कई उपलब्धियां उनके नाम हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने भी उनको नमन किया। कांग्रेस नेता डॉ. मेहंदी हसन ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया। गुरुद्वारा सचखंड दरबार के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed