फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Management handed over documents, recorded written statement, report being prepared

Bareilly News: प्रबंधन ने सौंपे दस्तावेज, लिखित बयान दर्ज, तैयार हो रही रिपोर्ट

Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Management handed over documents, recorded written statement, report being prepared
बरेली। बायो गैस प्लांट में रिसाव से कर्मचारी की मौत होने के मामले में डीएम की ओर से गठित टीम ने सोमवार को प्रबंधन व निर्माण करा रही संस्था के जिम्मेदारों के लिखित बयान दर्ज किए। हादसे की संभावित वजहें खंगाली और वहां तैनात कर्मचारियों के शैक्षिक व अनुभव प्रमाण भी देखे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रबंधन ने घटनाक्रम से खुद का जुड़ाव नहीं होने के संबंध में दस्तावेज सौंपे। दावा किया कि उन्हें संबंधित तकनीकी कार्य का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। करार में निर्माण करा रही संस्था ने प्लांट निर्माण, ट्रायल सफल होने के बाद सालभर उसके संचालन की जिम्मेदारी ली थी। प्रबंधन का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं रहा। उधर, संस्था ने संबंधित ऑपरेटर की अनदेखी से हादसा होने की बात कही है। हालांकि, प्रकरण में संस्था की ओर से तैनात सभी कर्मचारियों के दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के लिखित बयान लिए गए हैं। कर्मचारियों का अनुभव व शैक्षिक योग्यता भी देखी जा रही है। इसी आधार पर प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तर्क : वॉल्व बंद न करने से हुआ था रिसाव
निर्माण करा रही संस्था का तर्क है कि ऑपरेटर रिशु ने वाष्प निकालने के लिए वॉल्व खोला था। संभवत: उसे बंद नहीं किया। लिहाजा, मीथेन गैस निकली और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed