फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man open fires on burglars, one injured

शादी वाले घर में घुसे बदमाश, फायरिंग में एक घायल

Thu, 04 Jan 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 04 Jan 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Man open fires on burglars, one injured
Victim
गांव बंडिया में एक शादी वाले घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों में से एक को गृहस्वामी ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश अपने घायल साथी को उठाकर भाग गए। बदमाशों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं लेकिन गृहस्वामी ने खुद को सेफ पोजीशन में रखा। सूचना पर पहुंची पांच थानों की पुलिस ने रात में ही कई घंटे कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।  
विज्ञापन

ताहिर रजा खां का बंडिया गांव में चौराहे पर मकान है। मकान में ही नीचे शिफा क्लॉथ एवं कास्मेटिक के नाम से दुकान है। दुकान का एक दरवाजा घर के अंदर खुलता है। मंगलवार रात ताहिर रजा अपनी पत्नी बिलकीस और बच्चों के साथ घर में थे, तभी करीब दो बजे दुकान का शटर तोड़ने की आहट सुनकर उनकी आंख खुल गई। टोह लेने के बाद जब माजरा उनकी समझ में आया तो वह अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर दुकान में छिप कर बैठ गए। बदमाशों के शटर ऊपर उठाते ही ताहिर ने ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। एक गोली आगे खड़े बदमाश को लग गई। इससे वह वहीं गिर गया। साथी के घायल होने पर  बदमाशों ने भी गोलियां चलाईं लेकिन तभी ताहिर ने फिर से बंदूक लोड करके फायर कर दिए। इससे घबराकर बदमाश अपने घायल साथी को लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


तो क्या बड़ा बाईपास पर गाड़ी छोड़कर आए थे बदमाश 
सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शोएब खान ने एक बदमाश के घायल होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद किला, फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर और भोजीपुरा थाने की पुलिस ने रात में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस को घटनास्थल से बड़ा बाईपास की तरफ करीब दो किमी आगे तक जमीन पर खून के निशान मिले। बाद में खून के निशान मिलने बंद हो गए। इससे पुलिस का मानना है कि यहां से बदमाश गाड़ी से भागे। बदमाश शायद यहां अपनी गाड़ी छोड़कर वारदात करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का निकाह होना है 18 फरवरी को 
ताहिर रजा की बेटी का 18 फरवरी को निकाह होना है। घर में दहेज का खासा सामान और जेवर आदि रखा है। पुलिस के मुताबिक बदमाश बाकायदा रेकी करके वारदात करने आए थे, लेकिन दुकानदार के हमलावर हो जाने का उन्हें अंदाजा नहीं था। जल्दबाजी में बदमाशों की तीन जोड़ी चप्पल, एक खून से सनी चादर, एक मफलर और चार डंडे मौके पर छूट गए। पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी की कोशिश की  धारा में दर्ज की है। 

दुकानदार की सावधानी से बड़ी वारदात होने से बच गई है। हम बदमाशों का सुराग लगा रहे हैं। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed