फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by slitting his throat dead body found in graveyard

Bareilly News: कब्रिस्तान में बकरियां चरा रहे थे बच्चे, तभी दिखा कुछ ऐसा... मच गई चीख-पुकार

Fri, 08 Dec 2023 08:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 08:18 AM IST
सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार को कब्रिस्तान में पड़ा मिला। वहां बकरियां चरा रहे बच्चों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। बच्चों ने ही ग्रामीणों को सूचना दी। 

विज्ञापन
man murdered by slitting his throat dead body found in graveyard
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के बाहर कब्रिस्तान में फेंक दिया गया। युवक बुधवार शाम से लापता था। हालांकि, परिवार वालों की ओर से अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरदासपुर निवासी नुसरत नशा करने का आदी था। परिवार वालों ने कुछ समय तक उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा। भाई इशरत ने बताया कि नुसरत बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। उनकी काफी तलाश की, पर कुछ पता नहीं लगा। 
विज्ञापन


सबसे पहले बच्चों ने देखा था शव 
बृहस्पतिवार शाम गांव के बच्चे कब्रिस्तान में बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें शव दिखाई दिया। शव को देख बच्चे चीखने लगे। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने शव की पहचान नुसरत के रूप में की। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने का निशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि बुधवार को नुसरत का दोस्तों से झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने का निशान है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 

सीओ ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed