{"_id":"650cf8104a3e5bc25909ca59","slug":"man-molested-the-widow-woman-in-bareilly-2023-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: आधी रात घर में घुसकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: आधी रात घर में घुसकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Fri, 22 Sep 2023 07:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:42 AM IST
सार
फतेहगंज पूर्वी में अनुसूचित जाति की विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, भमोरा क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इस मामले में भी रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी कस्बा में एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा महिला के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। पति की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। एक फैक्टरी में वह नौकरी कर रही है। सोमवार रात वह घर में सो रही थी। देर रात नई बस्ती निवासी तस्लीम घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से वह दो दिन तक शिकायत करने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उसने घटना की जानकारी मोहल्ले वालों को दी। उन्होंने कार्रवाई के लिए थाने जाने को कहा। इसके बाद वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंची। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि आरोपी तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ फरीदपुर करेंगे।
विज्ञापन
भमोरा में विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई लगा दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवम और विष्णु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।विवाहिता ने बताया कि बुधवार रात वह घर में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य छत पर लेटे हुए थे। रात के समय घर में घुसे आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन नीचे आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
नवाबगंज: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल
नवाबगंज थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी रेहान और नाजिम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। बुधवार को उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को घुमाने के लिए बरेली ले जाने के बहाने उन्होंने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।