फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man married for the fourth time by lying his wife filed FIR in Bareilly

UP: तीन बीवियां... 10 बच्चे, खुद को कुंवारा बता किया चौथा निकाह, ससुराल आई दुल्हन तो खुला शौहर का सच

Tue, 06 May 2025 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 06:47 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरी क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने खुद को कुंवारा बताकर चौथा निकाह कर लिया। जबकि उसकी पहले से ही तीन बीवियां हैं। 10 बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
man married for the fourth time by lying his wife filed FIR in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 10 बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर बिहार की युवती से चौथा निकाह कर लिया। निकाह कर ससुराल आई युवती को हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने विरोध किया तो गहने छीनकर उसे घर से निकाल दिया। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी नवाबशाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौंपुर निवासी नवाबशाह की नौरेज नाम के युवक से जान पहचान है। नौरेज मूल रूप से बिहार के पूर्णियां जिले का निवासी है। वह बदायूं के कस्बा सखानूं में रहता है। नवाबशाह ने खुद को कुंवारा बताकर नौरेज से निकाह करवाने की बात की। इस पर नौरेज ने पूर्णियां जिले से युवती की मां और चाचा को बुलाया। तीनों लोग नवाबशाह के घर जादौंपुर गए।
विज्ञापन


आरोप है कि नवाबशाह ने कूटरचित दस्तावेज दिखाकर बताया कि रामपुर रोड बरेली में उसका 265 गज का एक प्लॉट है। बहेड़ी में 584 गज का तालाब है, जिसमें वह मछली पालन कर रहा है। तालाब को पटवाकर प्लास्टिक की फैक्टरी खोलने की बात कही। युवती के परिजनों ने 22 दिसंबर 2024 को दोनों को निकाह करा दिया। निकाह में सोने के जेवर समेत काफी सामान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सहालग सीजन में 10, 20 रुपये के नोटों का खेल, धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक रही गड्डी... कहीं हो जाए ठगी

अलग-अलग जगह रह रहीं तीनों बीवियां 
निकाह के बाद दुल्हन ससुराल आई तो उसे पता चला कि नवाबशाह की पहले से ही तीन बीवियां हैं। पहली बीवी जादौंपुर में पांच बच्चों के साथ रहती है। दूसरी बीवी इज्जतनगर के परतापुर में चार बच्चों के साथ रह रही है। तीसरी बीवी आंवला में एक बच्चे के साथ रहती है। विवाहिता ने नवाबशाह पर गुस्सा जाहिर किया तो उसने उसके सारे गहने संदूक से निकालकर अपने कब्जे में ले लिए। 

जान से मारने की धमकी दी 
आरोपी ने कहा कि जब उसे उसकी पत्नियों के बारे में पता चल गया है तो वह बिहार चली जा। वरना किसी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। कोई कार्रवाई कराई तो जान से मार देगा। इस पर विवाहिता भोजीपुरा थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

पीड़िता एडीजी रमित शर्मा से मिली और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी ने भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर नवाबशाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें- बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी कई वर्ष पहले मकान बेचकर कहीं जा चुका है। उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। पीड़िता भी रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस के संपर्क में नहीं है। विवेचना की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed