फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man married a girl from Kolkata by hiding his religion then pushed her into prostitution in Bareilly

UP: युवक ने पहचान छिपाकर कोलकाता की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

Wed, 23 Jul 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र निवासी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर कोलकाता की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसकी मांग भरकर बोला, आज से तुम मेरी पत्नी हो। जब उसे घर लेकर आया तो आरोपी की असलियत युवती को पता लगी। 

विज्ञापन
man married a girl from Kolkata by hiding his religion then pushed her into prostitution in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कोलकाता की युवती ने बरेली के बहेड़ी क्षेत्र निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया, फिर उसकी मांग भरकर पत्नी बनाकर घर ले आया। तब पता लगा कि युवक दूसरे समुदाय का है। यह भी आरोप लगाया कि युवक उससे जिस्मफरोशी का धंधा कराता है। पीड़िता ने मंगलवार को बहेड़ी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती के मुताबिक इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान बहेड़ी क्षेत्र के गांव मंडनपुर शुमाली निवासी बख्तावर से हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने खुद को हिंदू बताया। उसकी बातों में फंसकर युवती मंडनपुर गांव पहुंच गई। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसकी मांग भर दी। कहा कि आज से हम दोनों को पति-पत्नी है। उसके साथ संबंध बनाए। कुछ दिनों के बाद वह अपने घर ले गया, तब उसकी असलियत पता चली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबरन कराया गर्भपात 
युवती ने विरोध किया तो युवक व उसके परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। उसे मारा-पीटा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि जान से मार देंगे। इससे डरकर वह उसके साथ रहने लगी। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर बख्तावर की मां ने निजी अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। 

युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन मांस खिलाया। बख्तावर ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। होटलों में ले जाकर उससे जिस्मफरोशी कराने लगा। किसी तरह पीड़ित युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed