फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man from another community was tied up and brutally beaten for plucking Ridge gourd In Bareilly

UP: तोरई तोड़ने पर दी तालिबानी सजा... दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बांधकर बेरहमी से पीटा; जमकर बरसाए लात-घूंसे

Mon, 12 Aug 2024 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Aug 2024 08:51 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को तोरई तोड़ने पर तालिबानी सजा दी गई। दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी का दिल न पसीजा।

विज्ञापन
Man from another community was tied up and brutally beaten for plucking Ridge gourd In Bareilly
शख्स को बेरहमी से पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में अमानवीयता का मामला सामने आया है। सकरस गांव में खेत से तोरई तोड़कर ले जाने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को रस्सी से बांधने के बाद उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। वह खुद को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, मगर किसी ने एक न सुनी।
विज्ञापन


भीड़ में शामिल लोग उस पर लात-घूंसे बरसाते रहे। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। यह मामला रविवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सकरस निवासी व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति के खेत में लगी तोरई तोड़ ली। दूसरे समुदाय के लोगों ने व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति उन लोगों से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, मगर लोग उसकी पिटाई करते रहे। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

पीड़ित ने दूसरे समुदाय के आरोपियों पर मारपीट की रिपोर्ट कराई है। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से पीड़ित के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

इस मामले में सीओ बहेड़ी अरुम कुमार सिंह ने बताया कि बहेड़ी में एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पता लगा है कि खेत से तोरई चोरी करने पर उसे पीटा जा रहा है।
 

इस मामले में पीड़ित की ओर से कुछ लोगों पर मारपीट और दूसरे पक्ष की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बरेली मामले में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed