{"_id":"66454f83c6983067560fcb07","slug":"man-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103193-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
भमोरा। क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम देवचरा के मजरा भूड़िया निवासी झंडू पुत्र पोशाकी लाल (45) दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। तीन दिन पूर्व गाव में अर्जुन की पत्नी सुधा व आकाश की पुत्री उन्नति की छज्जा गिरने से मौत की बात पता चलने पर गांव आए थे। मंगलवार देर शाम गांव के ही दो दोस्तों के साथ शराब पीकर उनका झगड़ा हो गया था। दोस्तों ने उनकी पत्नी भगवती को फोन कर आठ सौ रुपये झंडू द्वारा न देने की बात कही थी। इस पर पत्नी ने दिल्ली से गांव आकर रुपये देने की बात कही। सुबह पत्नी गांव पहुंची तो झंडू का शव घर के कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
एसओ भमोरा ट्रेनी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने बताया की शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद