फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died while making reel in moving auto in budaun

रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया... मौत

Tue, 22 Oct 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Oct 2024 05:04 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में रील बनाने के चक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। वह चलते ऑटो से सिर निकालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया था। 

विज्ञापन
man died while making reel in moving auto in budaun
घनश्याम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मोबाइल से रील बनाते समय ऑटो चालक का सिर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उझानी के सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार से कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से जनपद कन्नौज जिले के गांव गुरसहायगज निवासी घनश्याम (21) पुत्र रतन सिंह तीन वर्षों से उझानी थाना क्षेत्र के गांव जोरापारवाला निवासी अपने मौसा राजवीर के घर रहकर ऑटो चलाने का काम करता था। उसके ऑटो को गांव के ही कुछ युवाओं ने उझानी में चल रही रामलीला देखने के लिए बुक किया था। 
विज्ञापन


कौन है यूट्यूबर जावेद?: कॉमेडी वीडियो और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स; इस घटना से बढ़ गईं मुश्किलें
विज्ञापन
विज्ञापन


घनश्याम चार युवकों को ऑटो में बैठाकर सोमवार की रात लगभग 10 बजे उझानी के लिए चल दिया। इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक रखने वाला ऑटो चालक घनश्याम जैसे ही मथुरा-बरेली हाईवे पर पहुंचा, तो उसने मोबाइल फोन से रील बनानी शुरू कर दी। 

चलते ऑटो में बना रहा था रील 
ऑटो में सवार युवकों ने बताया कि घनश्याम ने एक हाथ में फोन पकड़कर रील बनाने के लिए अपना सिर चलते ऑटो से बाहर निकाल लिया। जैसे ही वह हाईवे पर गांव अब्दुल्लागंज के पास पहुंचा तो उसका सिर हाईवे किनारे लगे बिजली से खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार अन्य युवक उसे उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर उसके मौसा व अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि युवक चलते हुए ऑटो रील बना रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed