फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Comedy Videos On Youtube who is youtuber javed car killed Innocent girl

कौन है यूट्यूबर जावेद?: कॉमेडी वीडियो और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स; इस घटना से बढ़ गईं मुश्किलें

Tue, 22 Oct 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कार से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शहर के चर्चित यूट्यबूर और कार ड्राइवर को हिरासत में लिया। घटना के वक्त यूट्यूबर कार में था। बाद में यूट्यूबर को छोड़ दिया गया। बच्ची के मामा की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bareilly Comedy Videos On Youtube who is youtuber javed car killed Innocent girl
कार से कुचलकर हुई थी बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाने के हजियापुर के चर्चित यू-ट्यूबर जावेद जिस कार में बैठा था, उसी से कुचलकर मोहल्ले की चार साल की बच्ची इनाया की मौत हो गई। बच्ची के परिवार व बस्ती के लोगों ने बारादरी थाने जाकर विरोध जताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


चर्चित यूट्यूबर जावेद शोएब हजियापुर का निवासी है। सोमवार शाम वह कार से घर की ओर जा रहा था। चालक अरबाज कार चला रहा था, जावेद बगल की सीट पर बैठा था। मॉडल टाउन चौकी से हजियापुर चुंगी की ओर बढ़ते ही बच्चों के साथ खेल रही चार साल की बच्ची इनाया को जावेद की कार ने कुचल दिया। 
विज्ञापन


कार की जिस साइड से बच्ची दबी वहां से खून का फव्वारा बह निकला जो कार के अंदर तक आ गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर कार को रोक लिया। इसके साथ ही बारादरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भीड़ के बीच घिरे जावेद और ड्राइवर अरबाज को थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से बच्ची की मां शबनम और बस्ती के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने जावेद व ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर क्राइम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परिवार को भरोसा दिलाया गया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। परिवार के साथ आए लोग अब चले गए हैं। मामले में बच्ची के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 

मुंबई में बढ़ई का काम करते हैं बच्ची के पिता
इनाया तीन भाई बहनों में सबसे छोटी और लाडली थी। उसके पिता फिरासत मुंबई में बढ़ई का काम करते हैं। मां शबनम घर पर रहकर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। घटना के वक्त बच्ची पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। शबनम ने पति को बेटी की मौत की सूचना दी तो वह मुंबई से निकल गए हैं।

 

कॉमेडी वीडियो के लिए चर्चित है जावेद
हजियापुर का जावेद यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध है। उसके लाखों फालोवर्स हैं। जावेद और उसके दोस्त यूट्यूब पर कॉमेडी के वीडियो बनाते हैं। जावेद अक्सर नकारात्मक किरदार निभाता है। जावेद छोटे मोटे कार्यक्रमों में भी शामिल होता है।

 

अरबाज पर कराई रिपोर्ट
इनाया के मामा इमरान ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई, जिसमें अरबाज को टक्कर मारने का आरोपी बताया गया है। आरोप है कि घटना के दौरान कार में यू ट्यूबर जावेद और शोहिब भी बैठे थे। अरबाज टक्कर मारने के बाद कार लेकर फरार हो गया। कार जावेद के साथी शोहिबकी बताई जा रही है। जांच में समाने आया है कि कुछ दिन पहले भी यूट्यूबर जावेद पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed