{"_id":"693e53a1c1930aee6d09bc54","slug":"man-died-in-bareilly-after-his-car-overturned-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित पिता को देखने जा रहा था युवक, कार पलटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित पिता को देखने जा रहा था युवक, कार पलटने से हुई मौत
Sun, 14 Dec 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:37 AM IST
सार
बरेली के शाही क्षेत्र में शनिवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
खंती में घुसी कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर जुन्हाई गांव के पास घने कोहरे की वजह से शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक कार खंती में पलट गई। हादसे में उत्तराखंड के काशीपुर निवासी साहब सिंह (36 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपने बीमार पिता को देखने अस्पताल जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
साहब सिंह के बहनोई कुलबीर सिंह ने बताया कि साहब सिंह के पिता जसविंदर सिंह कैंसर पीड़ित है। बरेली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। साहब सिंह शनिवार सुबह बिलासपुर स्थित अपने साढ़ू के घर से धनेटा-शीशगढ़ रोड होते हुए अस्पताल जा रहे थे। सुबह के समय घना कोहरा था।
विज्ञापन
इकलौते बेटे थे साहब सिंह
जुन्हाई गांव के पास रास्ता न दिखने की वजह से कार खंती में चली गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। थाना अध्यक्ष राजेश बैसला ने बताया कि यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि साहब सिंह अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी रितु के साथ ही एक बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन