फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died after being crushed by tractor in Bareilly

Bareilly: ट्रैक्टर से कुचलकर ग्रामीण की हत्या, दूसरे समुदाय के युवक पर रिपोर्ट दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 07:20 PM IST
सार

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब वह परचून की दुकान के सामने बेंच पर बैठा था। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
man died after being crushed by tractor in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो, ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ हाईवे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव निवासी 35 वर्षीय नन्हेलाल गांव के ही होरीलाल की दुकान के सामने खड़ंजे पड़ी बेंच पर बैठे थे। उसी समय गांव निवासी अलुमुद्दीन ट्रैक्टर लेकर आ गया। आरोप है कि उसने नन्हेलाल के टक्कर मार दी, जिससे वह खड़ंजे पर गिर गए। ट्रैक्टर का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

छह महीने पहले दी थी धमकी 
मृतक के छोटे भाई महेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी अलुमुद्दीन खड़ंजे पर बहुत तेज ट्रैक्टर चलाता है। करीब छह माह पहले उनके भाई नन्हेलाल ने रास्ते पर बच्चे घूमने का हवाला देकर उसका विरोध किया था। उस वक्त दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी ने उस समय नन्हेलाल को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते बुधवार को उसने नन्हेलाल को ट्रैक्टर से कुचल दिया। 

UP News: तब भाजपा नेता पर 24 घंटे में कराए थे 32 मुकदमे, अब मनी लॉन्ड्रिंग में फंसीं शहला ताहिर

महेंद्र पाल की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि अलुमुद्दीन लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। उसने नन्हेंलाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed