फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ED filed money laundering case against Shehla Tahir

UP News: तब भाजपा नेता पर 24 घंटे में कराए थे 32 मुकदमे, अब मनी लॉन्ड्रिंग में फंसीं शहला ताहिर

Wed, 23 Oct 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है। उन पर पालिकाध्यक्ष रहने के दौरान 10.14 करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगा था।

विज्ञापन
ED filed money laundering case against Shehla Tahir
पूर्व पालिका अध्यक्ष शहला ताहिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरकार में सियासत की सूरमा रहीं शहला ताहिर अब कानूनी दांवपेच में फंस गई हैं। बरेली के नवाबगंज की पालिकाध्यक्ष रहते 10.14 करोड़ रुपये के गबन की प्राथमिक जांच में वह दोषी पाई जा चुकी हैं। अब ईडी ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2015 में नगर पालिका अध्यक्ष रहीं शहला ताहिर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर पर 24 घंटे में 32 मुकदमे दर्ज कराकर चर्चा में आई थीं। हालांकि, भाजपा सरकार आते ही इन मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट भी लग गई, लेकिन शहला ताहिर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। निजी अस्पताल में तोड़फोड़ कर स्टाफ को पीटने के मामले में वर्ष 2011 में शहला पर जो रिपोर्ट दर्ज हुई थी, उसमें उन्हें जेल जाना पड़ा था। 
विज्ञापन


देशद्रोह का मुकदमा भी हो चुका है दर्ज 
नवाबगंज के विजय राठौर ने वर्ष 2017 में नगर पालिका के चुनाव के दौरान बवाल और मारपीट के मामले में शहला पर रिपोर्ट कराई थी। पालिकाध्यक्ष चुने जाने पर नगर में जुलूस निकाल रहीं शहला ताहिर और उनके 50 समर्थकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था जो हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर लेखपाल ने वर्ष 2023 में शहला पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी में फर्जी अधिशासी अधिकारी बनाने का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी कोर्ट में विचाराधीन है।

कैग की रिपोर्ट में हम निकले बेदाग : शहला
पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने बताया कि ईओडब्ल्यू मामले में कैग की चार सदस्यीय टीम ने नवाबगंज पालिका कार्यालय आकर रिकॉर्ड लिया था। उस टीम ने हमें निर्दोष माना था। दो कर्मचारी दोषी मिले थे, जिनके खिलाफ मैंने ही पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमारे पास बेगुनाही का पूरा रिकॉर्ड है, उसे ईडी के समक्ष रख देंगे।

ईओडब्ल्यू की जांच से फंसीं शहला 
शहला ताहिर पर वित्तीय घोटाले की शिकायत दो साल पहले शासन से की गई थी। लखनऊ के ईओडब्ल्यू थाने की टीम ने इस मामले में खुली जांच की तो शहला के पालिकाध्यक्ष रहते 10.14 करोड़ रुपये गबन की पुष्टि हुई। इस मामले में वहीं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

अब उसी मामले में ईडी ने शहला ताहिर को आरोपी बनाया है। आईपीसी के तहत आरोपों की विवेचना अब भी ईओडब्ल्यू की टीम करेगी, जबकि आर्थिक अपराध की जांच ईडी के जिम्मे होगी। शहला के अलावा तीन पूर्व ईओ व पालिका के सात कर्मचारी भी ईओडब्ल्यू थाने में आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed