{"_id":"6456002fad2cb1bf670ddb95","slug":"man-dead-body-found-hanging-on-a-tree-in-bareilly-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला हलवाई का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला हलवाई का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 06 May 2023 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 12:52 PM IST
सार
गांव गंगोरा पिपरिया निवासी हलवाई कुंवरसेन का शव बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार रात दुकान बंद कर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
भोजीपुरा क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक हलवाई थी। शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने किसी रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना भोजीपुरा के गांव गंगोरा पिपरिया निवासी 35 वर्षीय कुंवरसेन का शव बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। उसके भाई ने बताया कि शुक्रवार रात कुंवरसेन मिठाई की दुकान बंद करके घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो गांव से एक किमी दूर आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से कुंवरसेन का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। युवक ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है।
विज्ञापन