{"_id":"68b18da5a747fc0e1c001163","slug":"man-created-ruckus-by-climbing-on-the-overhead-tank-of-the-district-hospital-in-bareilly-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला जिला अस्पताल से बाइक चोरी, युवक ने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया हंगामा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला जिला अस्पताल से बाइक चोरी, युवक ने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया हंगामा; जानें पूरा मामला
Fri, 29 Aug 2025 04:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:58 PM IST
सार
बरेली के महिला जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी होने पर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। चोर का पता लगाने के लिए उसने कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज दिखाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने फुटेज नहीं दिखाई। इससे वह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के महिला जिला अस्पताल से शुक्रवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गई। उसने अस्पताल के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने फुटेज नहीं दिखाई। इससे नाराज युवक अस्पताल के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की धमकी दी, जिससे अस्पताल में खलबली मच गई। पुलिस ने समझाकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव दौली मुरावपुरा निवासी 28 वर्षीय अरविंद की पत्नी राजवती ने जिला महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। अरविंद की मां सुशीला देवी ने बताया कि शुक्रवार को अरविंद भी अस्पताल आया हुआ था। खुशियों का माहौल था, तभी अस्पताल परिसर से अरविंद की बाइक चोरी हो गई। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद अरविंद अस्पताल के कर्मचारी से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने में मदद मांग रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी मदद नहीं की। गुस्से में अरविंद जिला अस्पताल में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल और पुलिस पहुंचकर उसे समझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बाइक चोरी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन