{"_id":"687e0d16a7e0cc4a130e4546","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-his-wife-not-leaving-her-lover-in-bareilly-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी का साथ नहीं छोड़ रही थी पत्नी, परेशान पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी का साथ नहीं छोड़ रही थी पत्नी, परेशान पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Mon, 21 Jul 2025 03:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Jul 2025 03:19 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध थे, जिससे परेशान होकर उसने जान दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव त्रिकोनिया निवासी 42 वर्षीय पप्पू का शव सोमवार सुबह उसके घर में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि पप्पू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने घटना की वजह पप्पू की पत्नी के गांव के ही युवक से अवैध संबंध को बताया। उन्होंने मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक के भाई महेंद्र ने बताया कि पप्पू की पत्नी का करीब दो वर्ष से गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पप्पू कई बार पत्नी को समझा चुका था और विरोध भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम पप्पू शराब के नशे में घर आया था। इसके बाद पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- थाने में बनाई थी रील: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी, कान पकड़कर बोला- अब नहीं करूंगा ऐसी गलती; देखें वीडियो
विज्ञापन
उसी रात उसने या तो फंदा लगाकर जान दे दी या उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पप्पू मजदूरी करता था और उसके दो बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।