{"_id":"697cb0fe438eb857e8003577","slug":"man-commits-suicide-on-school-roof-but-when-police-arrived-the-situation-turned-out-to-be-something-else-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'स्कूल की छत पर युवक ने की आत्महत्या', सूचना पर पहुंची पुलिस तो मामला निकला कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'स्कूल की छत पर युवक ने की आत्महत्या', सूचना पर पहुंची पुलिस तो मामला निकला कुछ और
Fri, 30 Jan 2026 07:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:00 PM IST
सार
बरेली के बारादरी इलाके में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक ने पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी, जबकि परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी इलाके के हरूनगला में ई-रिक्शा चालक की किराये के घर में मौत के बाद मकान मालिक ने शुक्रवार को पुलिस को आत्महत्या की सूचना दे दी। पुलिस ने मुआयना किया तो मामला बीमारी से मौत का बताया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर यूपी 112 को सूचना मिली कि हरूनगला में महेश नाथ हॉस्पिटल के पीछे बने स्कूल के तीसरे तल पर किराये के मकान में 36 साल के नेमचंद जाटव की मौत हो गई है। बताया गया कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक
जानकारी पर इंस्पेक्टर पहुंचे तो पता लगा कि ई-रिक्शा चालक नेमचंद की मौत हुई है। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे मिले। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला गौटिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि नेमचंद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। लिवर में संक्रमण था, जिसका ऑपरेशन भी कराया था। दस दिनों से तबीयत खराब चल रही थी और बीमारी के कारण ही मौत हो गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फील्ड यूनिट को बुलाया गया। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।