फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man claimed to be the MLA nephew and cheated girl in the name of job in Bareilly

Bareilly: खुद को बताया विधायक का भतीजा और बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, युवती को झांसे लेकर की ये करतूत

Fri, 14 Feb 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 02:54 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने नौकरी के नाम युवती से ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को विधायक का भतीजा और बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बताया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
man claimed to be the MLA nephew and cheated girl in the name of job in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती को संविदा पर नौकरी दिलाने के बहाने उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये मांगने पर अपहरण व दुष्कर्म की धमकी दी। सुभाषनगर थाने में आरोपी शिवा सिंह तोमर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वह खुद को बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और दातागंज विधायक का भतीजा बताता था।

विज्ञापन


रेलवे कॉलोनी निवासी युवती ने सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बताया कि स्नातक के बाद नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात करगैना की इफको कॉलोनी निवासी शिवा सिंह तोमर से हुई। शिवा ने खुद को बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह को अपना ताऊ बताया।
विज्ञापन


युवती ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी रकम 
युवती को ऊंची पहुंच का हवाला देकर शिवा ने दो लाख रुपये में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। युवती ने एक लाख रुपये 28 नवंबर 2024 को शिवा के बताए अनुसार अनिकेत सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन का आरोप है कि शिवा ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई और रुपये भी नहीं दिए। रुपये मांगने पर शिवा गाली-गलौज पर उतर आया और उसे धमकी दी कि अपहरण कर दुष्कर्म करवा देगा और जान से मार देगा। सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस नाम का मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। अगर किसी व्यक्ति ने गलत किया तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed