{"_id":"66fd2b4791fcff18b004a9da","slug":"man-chopped-off-his-wife-and-brother-in-law-s-hands-with-sharp-weapons-in-bareilly-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में खौफनाक वारदात: नशे में धुत होकर साली के घर पहुंचा युवक, पत्नी और साढ़ू के हाथ फरसे से काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में खौफनाक वारदात: नशे में धुत होकर साली के घर पहुंचा युवक, पत्नी और साढ़ू के हाथ फरसे से काटे
Wed, 02 Oct 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:50 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने मंगलवार को अपनी साली के घर जाकर पत्नी और साढ़ू पर हमला कर दिया। फरसे से दोनों के हाथ काट दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ऑटो में घायल, आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। शराब के नशे में चौबारी गांव निवासी युवक ने बुधवार को सुभाषनगर के करेली गांव निवासी साली के घर धावा बोल दिया। दोपहर बाद वह फरसा लेकर साली के घर आया और ढाई महीने से यहां रह रही अपनी पत्नी और साढ़ू पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। फरसा के वार से साढ़ू का एक हाथ कट दिया।
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी भी गंभीर घायल हुई है। उसका भी हाथ कटा है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध संबंध के शक में घटना होने का शक है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन