{"_id":"5d526d998ebc3e6cbf3f614e","slug":"man-beaten-to-death-by-unknown-miscreants-while-guarding-his-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: खेत की रखवाली कर रहे युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर: खेत की रखवाली कर रहे युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना छेत्र में एक किसान की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जब यह घटना हुई, तब गढ़िया रंगीन थाना छेत्र के निवासी जय सिंह बीती रात गांव के पास ही अपने खेत में बैठ कर रखवाली कर रहे थे।
रात को रखवाली के दौरान जय सिंह को अकेला देख कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उनकी बाईं आंख फोड़ी और फिर लाठी-डंडों से पीट कर उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के भतीजे लालाराम ने थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।