{"_id":"696e2c4b0928e2762108f455","slug":"man-asked-for-the-borrowed-money-back-he-was-brutally-beaten-by-goons-in-bareilly-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उधार के रुपये मांगे तो युवक को बेरहमी से पीटा, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उधार के रुपये मांगे तो युवक को बेरहमी से पीटा, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 19 Jan 2026 06:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:36 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चर्चित बदमाश लकी लभेड़ा और आकाश ठाकुर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में उधार के रुपये मांगने पर युवक को बेरहमी से पीटा गया। युवक के तीस हजार रुपये और मोबाइल फोन भी गिर गया। पीड़ित ने चर्चित बदमाश लकी लभेड़ा और आकाश ठाकुर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डोहरा निवासी पप्पू ने थाना प्रभारी सीपी शुक्ला को बताया कि उनके रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। रिश्तेदार की छुट्टी कराने के लिए अपने बेटे राहुल को तीस हजार रुपये देकर अस्पताल भेजा था। राहुल अपने साथी सचिव व लालू के साथ मिलकर काशीराम कॉलोनी निवासी भीमा से उधार दिए 20 हजार रुपये लेने चला गया। भीमा लक्की लभेड़ा, आकाश ठाकुर और अन्य साथियों के साथ खडा़ था। राहुल को देखते ही भीमा,आकाश और लक्की गालियां देने लगे। विरोध करने पर राहुल और साथियों की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान राहुल के तीस हजार रुपये और मोबाइल गिर गए। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिथरी चैनपुर थाने में राहुल के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
संगीन वारदात में शामिल रहे हैं आकाश और लक्की
राहुल के साथ मारपीट करने वाले आकाश ठाकुर और लक्की लभेड़ा पहले भी शहर में कई संगीन घटनाएं कर चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के मालिक पर जानलेवा हमले, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी घटनाओं में दोनों जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती रहती है लेकिन दोनों अक्सर आदतन घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन