फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man arrived with a request to run a bulldozer on his house in shahjahanpur

UP News: 'साहब... मेरे घर पर चलवा दें बुलडोजर', अजब फरियाद लेकर पहुंचा शख्स; हैरान कर देगी वजह

Tue, 19 Nov 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को एक व्यक्ति अजब फरियाद लेकर पहुंचा। उसकी फरियाद सुनकर अफसर भी दंग रह गए। उसने कहा कि साहब मेरे घर के चार फीट हिस्से को बुलडोजर से तुड़वा दिया जाए। 

विज्ञापन
man arrived with a request to run a bulldozer on his house in shahjahanpur
अतुल ध्यानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को संभव के तहत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस बीच एक फरियादी अपने ही मकान को तुड़वाने की फरियाद लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन


चिनौर निवासी अतुल ध्यानी ने बताया कि उनकी दुकान के किरायेदार ने पिता से दो साल का एग्रीमेंट किया था। पिता का निधन होने के बाद एग्रीमेंट खत्म हो गया। अब वो चाहते हैं किरायेदार उनसे दुकान का एग्रीमेंट करे। लेकिन ऐसा नहीं कर रहा और कब्जा कर रखा है। उनकी मां की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुकान खाली कराने की मांग की गई है, लेकिन भाई द्वारा फर्जी तरीके से किरायेदार के नाम बैनामा करवाया जा रहा है। उनकी मांग है कि किरायेदार को हटाया जाए। साथ ही बताया कि उनके मकान का चार फीट हिस्सा नगर निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर बना है। उसको भी बुलडोजर चलवा कर तुड़वाया जाए। 
विज्ञापन


'चिनौर में धीमी गति से हो रहा नाले का निर्माण' 
संतराम सिंह कुशवाह ने बताया कि चिनौर में नाला बन रहा है, जिसका काम धीमी गति से हो रहा। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। जिस पर नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बहादुरगंज निवासी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि खिरनीबाग में कालीबाड़ी मंदिर के पास जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा था। उसका निस्तारण हो गया है, लेकिन अराजक तत्व दीवार नहीं खड़ी करने से रहे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, नानकमत्ता जा रहे दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

कटिया टोला के राजेश कश्यप ने आर्य महिला इंटर कॉलेज के पास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के खराब होने की शिकायत की। बताया कि कई बार हैंडपंप ठीक कराने को ज्ञापन दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पूर्व सभासद हरनाम कटियार ने मोहल्ले में रोड का निर्माण न होने से आ रही समस्या से अवगत कराया। 

सभी समस्याओं को सुनकर नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, एक्सईएन आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed