Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria and dengue will be attacked in 90 sensitive villages of five blocks.

Bareilly News: पांच ब्लॉकों के 90 संवेदनशील गांवों में मलेरिया, डेंगू पर होगा वार

Thu, 02 Jul 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Malaria and dengue will be attacked in 90 sensitive villages of five blocks.
बरेली। जुलाई के पहले ही दिन झमाझम बारिश से खुशगवार हुए मौसम के साथ मच्छर और जलजनित रोगों की आशंका भी बढ़ी है। इन रोगों पर अंकुश के लिए बुधवार से संचारी रोग नियंत्रण मुहिम शुरू की गई। पांच ब्लॉकों के 90 संवेदनशील गांवों में सघन अभियान चलाने की तैयारी है। 11 जुलाई से दस्तक विशेष अभियान शुरू होगा। जिले में 2,857 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बिथरी चैनपुर सीएचसी पर अभियान का शुभारंभ किया। भमोरा सीएचसी पर जनजागरूकता रैली, प्रचार वाहन, फॉगिंग मशीनों को रवाना किया गया। पिछली बार जिला पंचायतीराज विभाग ने तमाम संवेदनशील गांवों में महज खानापूर्ति की थी। इसकी पोल खुलने के बाद अभियान चलाकर गांवों को चमकाया। इस बार मुहिम के दौरान हुई गतिविधि की पड़ताल के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय टीमों के साथ 62 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

ये लोग गांवों का साप्ताहिक भ्रमण कर स्थलीय रिपोर्ट डीएम को देंगे। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक भमोरा, रामनगर, मझगवां, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी मलेरिया के लिहाज से संवेदनशील हैं। जिले में अब तक 171 मलेरिया और पांच डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा सौ मरीज इन्हीं पांच ब्लॉकों से हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सहयोगी विभागाें के समन्वित प्रयासों से गतिविधियों के प्रभाव से संचारी रोग पर नियंत्रण होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संचित शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।


नालियों की तलीझाड़ सफाई से लेकर घर-घर तक दस्तक
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, नगर विकास और पंचायतीराज विभाग नगरीय गांवों में लार्वारोधी दवा का छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई कराएंगे। स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगी। स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बताएंगी। शिक्षा, कृषि, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed