फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Make youth aware to keep away from drugs

Bareilly News: मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए युवाओं को करें जागरूक

Tue, 21 May 2024 05:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Make youth aware to keep away from drugs
कलक्ट्रेट सभागार में बैइक को संबो​धित करते डीएम मनोज कुमार। स्रोत- प्रशासन
कोडीनयुक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल जैसे दर्द निवारक का नशे के लिए प्रयोग रोका जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। युवा नशे से कैसे दूर रहें। इसके लिए डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ऑनलाइन बैठक से जुड़े। मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने व युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत विचाराधीन मुकदमों को जल्द ही निस्तारण किया जाए। स्कूल काॅलेजों के युवाओं को जागरूक किया जाए और कोडीनयुक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल जैसे दर्द निवारक का नशे के रूप में प्रयोग न होने पाए। एनडीपीएस एक्ट लाइसेंसों का निरीक्षण ड्रग निरीक्षक व आबकारी निरीक्षक संयुक्त रूप से किये जाने व नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी पर विशेष ध्यान दिया जाए। नशीले पदार्थों के सेवन आदि से ग्रस्त हो चुके व्यक्तियों को व्यसन मुक्त करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रभावी कार्यक्रम तैयार कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि खुफिया तंत्र विकसित कर ड्रग की पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा तस्करी में संलिप्त लोगों की सूचना संकलित करते हुए तस्करी के उद्गम बिंदु तक पहुंच कर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed