UP: बरेली में बिजली चोरी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 399 लोगों पर रिपोर्ट, 421 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे
बरेली में विद्युत निगम की ओर से शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के कई मामले पकड़े गए। 399 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अलग-अलग मामलों में 30 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।
विस्तार
विद्युत वितरण मंडल बरेली की तरफ से शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर 1116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। बिजली मीटर की सील के साथ छेड़छाड़ व नुकसान पहुंचाने के मामले में 339 लोगों पर तो बिजली चोरी के मामले में 60 पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 421 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 30.72 लाख रुपये की वसूली की गई।
बरेली में हाई लाइन लॉस एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में वृहद मॉर्निंग रेड एवं कांबिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। शहर में विनायक अस्पताल के पीछे, मौर्या कॉलोनी, मिनी बाइपास, प्रेम नर्सरी, सैदपुर हॉकिंस रोड, भारत पेट्रोलियम के सामने, विपिन हॉस्पिटल के पास, अशरफ खां छावनी, शैलेंद्रनगर, मीरा की पैठ, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, जसौली व आलिया अस्पताल के पीछे के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच में तीन मीटर नो-डिस्प्ले व डिफेक्टिव पाए गए, जिन्हें तत्काल बदला गया। विद्युत वितरण मंडल बरेली के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
30 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी, 10 उपभोक्ताओं पर एफआईआर
विद्युत नगरीय वितरण मंडल की तरफ से शनिवार तड़के अभियान चलाकर 30 किलोवॉट की बिजली चोरी चोरी पकड़ी गई। 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, तीन के कनेक्शन काटे गए। एक उपभोक्ता से 29,400 रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई गई।
निगम की ओर से विनायक अस्पताल के पीछे, मौर्या कॉलोनी, मिनी बाइपास, प्रेम नर्सरी, सैदपुर हॉकिंस रोड, भारत पेट्रोलियम के सामने, विपिन हॉस्पिटल के पास, अशरफ खां छावनी, शैलेंद्रनगर, मीरा की पैठ, एजाज नगर गौटिया, जगतपुर, जसौली व आलिया अस्पताल के पीछे के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान 10 उपभोक्ता इनकमिंग केबल के अलावा अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में तीन मीटर नो-डिस्प्ले व डिफेक्टिव पाए गए, जिन्हें तत्काल बदला गया। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।