फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maintenance work accelerated before Diwali, power cut in many areas even today

Bareilly News: दिवाली से पहले अनुरक्षण कार्यों में तेजी, कई इलाकों में आज भी बिजली कटौती

Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Maintenance work accelerated before Diwali, power cut in many areas even today
बरेली। दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए शहर में अनुरक्षण के काम तेज हो गए हैं। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में अनुरक्षण कार्यों के दौरान छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार को डीडीपुरम, बैकुंठधाम, इज्जतनगर के पॉश इलाकों में भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को 33/11 केवी इज्जतनगर बिजली उपकेंद्र में अनुरक्षण के काम कराए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक शटडाउन के कारण कत्था फैक्टरी, सिंचाई विभाग और गोपाल नगर फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। 220 केवी उपकेंद्र दोहना में अनुरक्षण काम के बीच सुबह नौ से 11 बजे तक डीडीपुरम, एयरफोर्स, रेलवे, फिनिक्स मॉल, पीजीसीआईएल, इज्जतनगर, एसआरएमएस और बैकुंठ धाम फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी महानगर उपकेंद्र 11 केवी महानगर फीडर पर शटडाउन के कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में किला, कुतुबखाना, हरुनगला, शाहदाना, सिविल लाइंस तृतीय और मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के अलग-अलग इलाकों में अनुरक्षण कार्य व एचटी लाइनों पर आईं पेड़ों की टहनियों की छंटाई के दौरान आंशिक रूप से आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed