फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mahila ayoog

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के सामने फूटा महिलाओं का दर्द

Thu, 29 Aug 2019 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
mahila ayoog
बरेली। एक मनचला मेरी बेटी को कालेज से आते-जाते वक्त छेड़ता है। कहता है कि शादी नहीं करना है तो सात लाख रुपये दें, नहीं तो तेरा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दूंगा। पीड़ित लकड़ी की मां का कहना है कि यह मनचला व्हाट्सएप के दो नंबरों से भद्दे मैसेज भेजता है। एक लड़के ने उसका और बेटी कुंवारी बेटी का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कंघीटोला की रहने वाली एक महिला सर्किट हाउस में उत्पीड़न का शिकार महिलाओं की जन सुनवाई करने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस. सुंदर को अपनी व्यथा बताते हुए रो पड़ी। आयोग की सदस्य ने पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। पटेलनगर में रहने वाली एक तेजाब पीड़ित युवती ने बताया कि उसने इज्जतनगर थाने में मार्च में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका मेडिकल कराया गया लेकिन पुलिस ने फिर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। कई पुलिस अधिकारियों को दरख्वास्त दे चुकी है लेकिन कोई नहीं सुन रहा। श्यामला एस. ने पुलिस अधिकारियों से इस प्रकरण की रिपोर्ट देने को कहा। सिरौली की एक महिला ने बताया कि उनकी नवविवाहित बेटी से उनका दामाद बेटी अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मना करने पर हाथ पांव बांधकर पिटाई करता है। परेशान होकर कई बार वह खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन

आयोग के पास 42 मामलों की ऑनलाइन शिकायतें मिली थी। बुधवार को पीड़ित महिलाओं के साथ संबंधित थानाध्यक्षों को भी बुलाया गया था। इस मौके पर जिला न्यायाधीश अरुण कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीश चंद्र, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, एसपी क्राइम कमलेश भारती, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हुई राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई
राज्य महिला आयोग की जन सुनवाई तो कई बार हो चुकी हैं लेकिन बुधवार को पहली बार राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से जन सुनवाई हुई। आयोग की सदस्य का कहना है कि अब नियमित तौर से जन सुनवाई होती रहेगी ताकि महिलाएं को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed