फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahakumbh special trains are jam packed and passengers are waiting for hours

Bareilly News: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें ठसाठस भरीं यात्रियों को करा रहीं घंटों इंतजार

Mon, 24 Feb 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special trains are jam packed and passengers are waiting for hours
बरेली। महाकुंभ और महाशिवरात्रि के दौरान ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को बरेली से जाने और आने वाली सभी ट्रेनें ठसाठस रहीं। इस दौरान महाकुंभ विशेष समेत नियमित ट्रेनें भी छह घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की भीड़ काबू करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।
बरेली जंक्शन से होकर शनिवार रात और रविवार को सात महाकुंभ विशेष ट्रेनें गुजरीं। इनमें अप-डाउन कोई भी ट्रेन समय से बरेली नहीं आई। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ महाकुंभ का समापन होना है।
विज्ञापन

इससे पहले प्रयागराज के अलावा आयोध्या, काशी और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। विशेष ट्रेनों का संचालन और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। महाकुंभ के दौरान लोगों की पसंदीदा ट्रेन बनी नौचंदी एक्सप्रेस ने भी रविवार को छह घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली होते हुए प्रयागराज, अयोध्या, काशी और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में मार्च के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं है। हरिद्वार होते हुए चलने वाली लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में भी वेटिंग 80 तक पहुंच चुकी है। बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर को निरस्त कर बरेली-लखनऊ के बीच चलाए जाने के बाद भी नियमित ट्रेनों पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed