फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Madhinath's Yadav Gali is waterlogged even without rain.

Bareilly News: मढ़ीनाथ की यादव गली में बिना बारिश के होता है जलभराव

Fri, 12 Dec 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Madhinath's Yadav Gali is waterlogged even without rain.
बरेली। मढ़ीनाथ क्षेत्र की यादव गली में कई महीनों से जलभराव की समस्या ने नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। जगह-जगह नालियों के चोक पड़े होने के कारण गली हर समय गंदे पानी से लबालब भरी रहती है। लोगों ने बताया कि सबसे बुरी स्थिति बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान होती है। अभिभावकों को मजबूरी में छोटे बच्चों को गोद में उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। कई बार बच्चों को स्कूल से छुट्टी भी दिलानी पड़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में भी यहां जलभराव रहता है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं। नाली का पानी सड़क के साथ घरों में भी घुसने लगता है। गंदगी के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। एक ओर से दूसरी ओर जाना चुनौती बन जाता है। इस दूषित पानी के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। निगम से कुछ कर्मचारी आए थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद जल निकासी का कोई काम शुरू नहीं किया गया है। न ही रोड का निर्माण कराया गया है। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल नाली की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि मौके पर टीम भेज कर खामियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का स्कूल जाना दुश्वार
बारिश के समय तो घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सुबह स्कूल के लिए जब बच्चे तैयार होते है तो देखना पड़ता है कि उन्हें उस पार कैसे ले जाया जाए। - आकांक्षा




हमने कई बार निगम से इसकी शिकायत की। कुछ लोग आए भी थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसा ही चलता रहा तो यहां गंदगी का अंबार लग जाएगा। बीमारी भी फैल सकती है। - रामपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed