फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Made 10 trips in a year, still mobile number not updated

Bareilly News: एक साल में लगाए 10 चक्कर, फिर भी अपडेट नहीं हुआ मोबाइल नंबर

Mon, 13 Apr 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Made 10 trips in a year, still mobile number not updated
बरेली। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं थम नहीं रही हैं। करगैना की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी उर्मिला राजपूत ने बताया कि यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड करने पर ओटीपी दूसरे मोबाइल नंबर पर जाता है। नंबर अपडेट करने के लिए परिवार के सदस्य 10 बार चक्कर काट चुके हैं, पर समाधान नहीं हुआ। रविवार को रामपुर बाग स्थित कार्यालय पर लोग अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जगतपुर गौटिया के फहीम ने बताया कि उनकी 10 दुकानों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। एक का बैलेंस 1200 रुपये और दूसरे का 2262 रुपये निगेटिव होने पर लाइट कट गई। रिचार्ज करने के बाद भी लाइट नहीं आ रही है। सुभाषनगर के अभय कुमार ने बताया कि केबल टूटने से दो दिन से घर में लाइट नहीं आ रही है। चार बार चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed