फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra Vehicle Rally In Bareilly

मां तुझे प्रणाम: बरेली में देशप्रेम की डगर पर निकला वाहनों का कारवां, शहर में गूंजे मां भारती के जयकारे

Mon, 14 Aug 2023 08:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

वाहन रैली में थारियंस ग्रुप और जावा राइडर्स की टीम आकर्षण का केंद्र रही। जावा राइडर्स ग्रुप के तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 42 जावा राइडर्स ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा वाहन रैली को व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tiranga Yatra Vehicle Rally In Bareilly
तिरंगा यात्रा वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को तिरंगा यात्रा के तहत वाहनों का कारवां निकला। शहर की डगर से गुजरते हुए भारत मां के जयकारों से शहरवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया। वाहन रैली पर फूल बरसाकर व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन


बरेली क्लब से सुबह नौ बजे वाहन रैली के रवाना होने का समय निर्धारित था मगर सुबह सात बजे से ही क्लब परिसर में शहरवासी वाहनों के साथ पहुंचने लगे थे। इसमें सभी आयुवर्ग के कार, बाइक और साइकिल सवार शामिल रहे। वाहनों पर तिरंगा ध्वज, गुब्बारे और मां तुझे प्रणाम का बैनर लगाकर आकर्षक सजावट थी। 
विज्ञापन




कार्यक्रम में शामिल रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को बरेली क्लब से रवाना किया। इससे पहले सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। 15 अगस्त को शहर के 24 चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग की अपील हुई। कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैली से पहले हुआ राष्ट्रगान 

कारवां अक्षर विहार पार्क, गांधी उद्यान चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, थाना प्रेमनगर चौराहा, धर्मकांटा चौराहा, डीडी पुरम शहीद चौक, शील चौराहा, स्वयंवर बरात घर, झूलेलाल द्वार, डेलापीर चौराहा से स्पोटर्स स्टेडियम पर विश्राम हुआ। यहां लोगों को जलपान वितरित हुआ।


तिरंगा यात्रा वाहन रैली 

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लगवाए बैनर

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अमर उजाला मां तुझे प्रणाम को समर्पित सौ बैनर रैली के मार्ग पर लगाए। इसमें अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, जिला महामंत्री भवानी दत्त जोशी समेत अल वकील, संजीव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, युवा महामंत्री अमरजीत सिंह, महामंत्री अर्पित गोयल, समेत सतीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राजकमल भसीन, छैल विहारी खंडेलवाल, संजीव गुप्ता बबलू, दुर्गेश गुप्ता, पवन अरोरा, पंकज रोहतगी, सचिन गुप्ता, मुकुंद बास, अमित वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल का सहयोग रहा।


तिरंगा यात्रा वाहन रैली 

ईंट पजाया पर सपा पार्षद ने किया स्वागत

ईंट पजाया चौराहा पर फूल बरसाकर रैली में शामिल लोगों को शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। स्वागत पार्षद सनी मिर्जा और सपा जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी के नेतृत्व में वकार हुसैन, अजीम, करीम आदि ने किया।

प्रेमनगर चौराहा पर व्यापारी सुरक्षा ने बरसाए फूल

अमर उजाला की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली का स्वागत प्रेमनगर चौराहा पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने की। इसमें महामंत्री संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में अमित अग्रवाल, अनूप गोयल, राजीव गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मनन अग्रवाल, आशुतोष कुमार, सुधीर गोयल, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रिशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर के पास तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान अश्वनी ओबराय, हरीश अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, जफर बेग, राजा सेठ, आर्यन राजपूत, लक्ष्मी नारायण, तैया भाई, आशु बेग, तरुण चड्ढा, विनय ओबराय, पप्पू तलवार, पोपिंदर सिंह बक्शी आदि मौजूद रहे।


 

स्टेडियम रोड पर तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल

उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में रोहित जिंदल, प्रभुजीत सिंह, मोबिन खान, प्रमोद रघुवंशी, अजय गुप्ता, प्रभात पटेल, प्रवीण पटेल, शंकर श्रीवास्तव, गिरीश गुप्ता, विनय, दानिश, अनिकेत, सुधीर, विजय, अंशी अन्य मौजूद रहे।

थारियंस, जावा राइडर्स, साइकिल क्लब रहे आकर्षण का केंद्र

वाहन रैली में थारियंस ग्रुप और जावा राइडर्स की टीम आकर्षण का केंद्र रही। जावा राइडर्स ग्रुप के तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 42 जावा राइडर्स ने प्रतिभाग किया। वहीं, थारियंस ग्रुप का नेतृत्व राजीव खुराना ने किया। साइकिल जंक्शन का नेतृत्व रविंद्र सिंह ओबराय ने किया। समूह में गुजरते इन वाहनों का जलवा देखते ही बन रहा था। यात्रा के विश्राम के बाद लोगों ने टीम के साथ सेल्फी खींचकर तारीफें बटोरीं।


वाहन रैली में शामिल थार गाड़ियां 

उद्यमी और चार्टर्ड अकाउंटेंट व अन्य रहे मौजूद

आईसीएआई से अध्यक्ष सीए मोहित टंडन, आईआईए से अभिनव अग्रवाल, भोजीपुरा इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शुक्ला, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित माहेश्वरी, आंवला सांसद मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, पीडल्यूडी के सहायक अभियंता सीताराम टीम के साथ मौजूद रहे।

स्टेडियम पर वन राज्य मंत्री ने किया स्वागत

स्पोटर्स स्टेडियम पर वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व उप सभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में विवेक पटेल, राहुल, दिलावर, काके भाई, चेतन ओबरॉय, डम्पी, हर्षित, खां साहब, राजा मयूर आदि ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा में सपाईयों ने दिया भाईचारा का संदेश

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने आपसी भाईचारा और मेल जोल बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अशफाक गाजी, सुरेन्द्र सोनकर, बाबा मियां, युधिष्ठिर पाल सिंह, मोहम्मद यामीन अन्य मौजूद रहे।

बॉम्बे होजरी की ओर से बांटे शीतल पेय पदार्थ

धर्मकांटा के पास बॉम्बे होजरी की ओर से हरीश सेठी, गौतम सेठी के नेतृत्व में रैली में शामिल रहे लोगों को शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए।

सोमवार को स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम में जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्पोटर्स स्टेडियम में मिनी ओलंपियाड के तहत सोमवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बालिका श्रेणी में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 में बालक बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटबाल के आयोजन होंगे। एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed