मां तुझे प्रणाम: बरेली में देशप्रेम की डगर पर निकला वाहनों का कारवां, शहर में गूंजे मां भारती के जयकारे
वाहन रैली में थारियंस ग्रुप और जावा राइडर्स की टीम आकर्षण का केंद्र रही। जावा राइडर्स ग्रुप के तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 42 जावा राइडर्स ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा वाहन रैली को व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को तिरंगा यात्रा के तहत वाहनों का कारवां निकला। शहर की डगर से गुजरते हुए भारत मां के जयकारों से शहरवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया। वाहन रैली पर फूल बरसाकर व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
बरेली क्लब से सुबह नौ बजे वाहन रैली के रवाना होने का समय निर्धारित था मगर सुबह सात बजे से ही क्लब परिसर में शहरवासी वाहनों के साथ पहुंचने लगे थे। इसमें सभी आयुवर्ग के कार, बाइक और साइकिल सवार शामिल रहे। वाहनों पर तिरंगा ध्वज, गुब्बारे और मां तुझे प्रणाम का बैनर लगाकर आकर्षक सजावट थी।
कार्यक्रम में शामिल रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को बरेली क्लब से रवाना किया। इससे पहले सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। 15 अगस्त को शहर के 24 चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग की अपील हुई। कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी मौजूद रहे।
रैली से पहले हुआ राष्ट्रगान
तिरंगा यात्रा वाहन रैली
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लगवाए बैनर
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अमर उजाला मां तुझे प्रणाम को समर्पित सौ बैनर रैली के मार्ग पर लगाए। इसमें अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, जिला महामंत्री भवानी दत्त जोशी समेत अल वकील, संजीव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, युवा महामंत्री अमरजीत सिंह, महामंत्री अर्पित गोयल, समेत सतीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राजकमल भसीन, छैल विहारी खंडेलवाल, संजीव गुप्ता बबलू, दुर्गेश गुप्ता, पवन अरोरा, पंकज रोहतगी, सचिन गुप्ता, मुकुंद बास, अमित वर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल का सहयोग रहा।
तिरंगा यात्रा वाहन रैली
ईंट पजाया पर सपा पार्षद ने किया स्वागत
ईंट पजाया चौराहा पर फूल बरसाकर रैली में शामिल लोगों को शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। स्वागत पार्षद सनी मिर्जा और सपा जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी के नेतृत्व में वकार हुसैन, अजीम, करीम आदि ने किया।
प्रेमनगर चौराहा पर व्यापारी सुरक्षा ने बरसाए फूल
अमर उजाला की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली का स्वागत प्रेमनगर चौराहा पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने की। इसमें महामंत्री संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में अमित अग्रवाल, अनूप गोयल, राजीव गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, मनन अग्रवाल, आशुतोष कुमार, सुधीर गोयल, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रिशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर के पास तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान अश्वनी ओबराय, हरीश अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, जफर बेग, राजा सेठ, आर्यन राजपूत, लक्ष्मी नारायण, तैया भाई, आशु बेग, तरुण चड्ढा, विनय ओबराय, पप्पू तलवार, पोपिंदर सिंह बक्शी आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम रोड पर तिरंगा यात्रा पर बरसाए फूल
उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में रोहित जिंदल, प्रभुजीत सिंह, मोबिन खान, प्रमोद रघुवंशी, अजय गुप्ता, प्रभात पटेल, प्रवीण पटेल, शंकर श्रीवास्तव, गिरीश गुप्ता, विनय, दानिश, अनिकेत, सुधीर, विजय, अंशी अन्य मौजूद रहे।थारियंस, जावा राइडर्स, साइकिल क्लब रहे आकर्षण का केंद्र
वाहन रैली में थारियंस ग्रुप और जावा राइडर्स की टीम आकर्षण का केंद्र रही। जावा राइडर्स ग्रुप के तेजपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में 42 जावा राइडर्स ने प्रतिभाग किया। वहीं, थारियंस ग्रुप का नेतृत्व राजीव खुराना ने किया। साइकिल जंक्शन का नेतृत्व रविंद्र सिंह ओबराय ने किया। समूह में गुजरते इन वाहनों का जलवा देखते ही बन रहा था। यात्रा के विश्राम के बाद लोगों ने टीम के साथ सेल्फी खींचकर तारीफें बटोरीं।
वाहन रैली में शामिल थार गाड़ियां