फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucky are giving flight to their dreams by earning their own money

Bareilly News: खुद कमाकर सपनों को उड़ान दे रहे लकी

Wed, 31 Dec 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Lucky are giving flight to their dreams by earning their own money
बरेली। अक्सर लोग अभावों का रोना रोकर अपने सपनों का त्याग कर देते हैं, लेकिन सीबीगंज के रहने वाले लकी पाल ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। हाल ही में राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रो इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में लकी ने पांचवां स्थान हासिल करके बरेली का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
विज्ञापन


27 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित इस मेगा चैंपियनशिप में 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लकी ने अपनी बेहतरीन फिजीक और मस्कुलरिटी से जजों को प्रभावित किया। उन्होंने सीनियर मेन फिजिकल वर्ग के कड़े मुकाबले में टॉप-पांच में जगह बनाई और पांचवां स्थान हासिल कर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

पिता चलाते हैं टेंपो

लकी के पिता टेंपो चालक हैं। घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि बॉडी बिल्डिंग जैसा महंगा खेल खेला जा सके। लकी बताते हैं कि जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं या पढ़ाई का दबाव झेलते हैं, उन्होंने अपने सपनों के लिए काम करना और पैसे कमाना शुरू कर दिया था। वह चाहते है कि उनके शौक का बोझ पिता पर न पड़े। इसलिए बचपन से ही मेहनत मजदूरी और छोटे-मोटे काम करके अपनी डाइट और जिम का खर्च खुद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

लकी पाल पहले भी कई मंचों पर लोहा मनवा चुके हैं। सीबीगंज से निकलकर प्रोफेशनल स्टेज तक पहुंचना उनकी अटूट इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वह आज उन तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल हैं जो संसाधनों की कमी को अपनी असफलता का कारण बताते हैं। लकी का लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed