फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow-Saharanpur Vande Bharat train welcomed at Bareilly Junction

UP: लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन का बरेली जंक्शन पर स्वागत... एक घंटा देरी से पहुंची; 87 यात्री हुए सवार

Sat, 08 Nov 2025 02:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

बरेली और शाहजहांपुर होकर गुजरने वाली लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रवाना कर दी गई। करीब एक घंटा देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Lucknow-Saharanpur Vande Bharat train welcomed at Bareilly Junction
बरेली जंक्शन पर जनप्रतिनिधियों ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जंक्शन पर शनिवार को 26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से आई। जंक्शन से मुफ्त यात्रा पास वाले 82 यात्री सवार हुए। पांच मिनट ठहराव के बाद जनप्रतिनिधियों ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मौजूद युवा दुल्हन की तरह सजाई गई वंदे भारत के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन


बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का संचालन पहले से हो रहा है। 26504-03 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत बरेली होते हुए तीसरी गाड़ी है। इसका संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन वाया सीतापुर होते हुए किया जाएगा। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत को शाहजहांपुर स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। शनिवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी 
शनिवार सुबह लखनऊ से 8:05 बजे चलने के बाद इस गाड़ी को 11:13 बजे बरेली आना था, लेकिन सीतापुर, शाहजहांपुर में स्वागत के कारण गाड़ी दोपहर 12:10 बजे जंक्शन पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि महरोत्रा आदि ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ व जीआरपी ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद बोले- सीतापुर को रामपुर से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि बरेली से वाया सीतापुर होते हुए कई ट्रेनें चलती हैं, लेकिन सीतापुर को रामपुर से जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इससे पहले बरेली को दो जोड़ी वंदे भारत दे चुके हैं। यह तीसरी जोड़ी वंदे भारत है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन से बरेली के लोगोंं का यात्रा का समय घटेगा। सांसद के इस बयान को लेकर चर्चाएं भी रहीं। दरअसल, इस गाड़ी का सीतापुर में तो ठहराव है, लेकिन अब तक किसी वंदे भारत को रामपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है।

प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया
रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन को लेकर आयोजित की गईं कविता, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियों ने पुरस्कृत किया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि कविता प्रतियोगिता में आर्य पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की गरिमा सिंह प्रथम, रौनक राजपूत द्वितीय, अदिति तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज की स्मृति गंगवार, सान्या, गुंजन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल की काजल प्रथम, पूर्वी श्रीवास्तव द्वितीय और इकरा सिद्दीकी तृतीय स्थान पर रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed