बरेली। लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस में बुधवार से दो इकोनॉमी एसी कोच लगाए जाएगे।
लखनऊ मेल (02229अप/02230 डाउन) में 15 सितंबर से लखनऊ से और 16 सितंबर से नई दिल्ली से वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में स्लीपर के सात, थर्ड एसी इकोनामी के इो, थर्ड एसी के चार, फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के चार, जनरल के दो कोच होंगे। रेलवे ने ट्वीट करके बताया है कि एसी थर्ड इकोनॉमी कोच में 73 की जगह 83 बर्थ होंगी। जिससे दो बर्थों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। जाहिर है इससे यात्रियों को परेशानी होगी। साथ ही लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस (02429 अप/02430 डाउन) में भी दो एकोनॉकी कोच लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि लखनऊ मेल दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए वीआईपी ट्रेन हैं। यह ट्रेन (02229 अप) लखनऊ से रात दस बजे चलकर रात 01:45 बजे जंक्शन होते हुए युबह 6:45 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में (02230 डाउन) से रात दस बजे चलकर 2:39 बजे जंक्शन होते हुए सुबह 6:50 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। मुरादाबाद डिवीजन के डीसीएम गौरव दीक्षित ने बताया कि इकोनॉमी फेयर से यात्रियों को राहत मिलेगी। संवाद