फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow ka Jalwaan in Table Tennis

टेबल टेनिस में लखनऊ का रहा जलवा

Fri, 06 Oct 2017 02:34 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 06 Oct 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ka Jalwaan in Table Tennis
टेबुल टे‌िननिस

विज्ञापन
राधा माधव स्कूल में शुरू हुई सीबीएसई की क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन जलवा लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा। अधिकतर ग्रुप के मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ी हावी रहे। अंडर-14 गर्ल्स में बरेली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।

अंडर-14 ब्वॉयज ग्रुप में जीआरएम बरेली, बेनहर पीलीभीत, डीपीएस कानपुर और एलपीएस सेक्टर लखनऊ की टीम अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर इंटरनेट स्कूल और एलपीएस लखनऊ की टीम पहुंची हैं। अंडर-17 ब्वॉयज के सेमीफाइनल में एलपीएस लखनऊ ने जगह बना ली है। गर्ल्स में नवयुव लखनऊ और एलपीएस सेक्टर डी लखनऊ पहुंचे। अंडर-19 ब्वॉयज में जोन मिल्टन आगरा, विश्वनाथ एकेडमी लखनऊ, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी बरेली ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए  जगह बनाई। गर्ल्स में एलपीएस लखनऊ और नवयुग लखनऊ पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में नौ जिलों की 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 31 टीमें छात्रों की और 14 टीमें छात्राओं की हैं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज कुमार जैन और खेल संयोजक नितिन कुमार काबरा ने किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक अनिल बहादुर, सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर आरसी धस्माना, वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, मृदुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed