फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lucknow flight postphoned due to approval

फिर हवाई निकला एलान... लखनऊ के लिए उड़ान की शुरुआत फिर टली

Tue, 23 Aug 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
lucknow flight postphoned due to approval
बरेली। लखनऊ के लिए बरेली से उड़ान की शुरुआत एक बार फिर टल गई। एयरपोर्ट के अधिकारी कुछ दस्तावेज पर अप्रूवल न मिल पाने को इसकी वजह बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मुख्यालय जल्द ही संशोधित तारीख की घोषणा करेगा। हालांकि इस बार यह साफ नहीं किया गया है कि कितने यात्रियों ने लखनऊ की हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे।
विज्ञापन

पिछले महीने लखनऊ की उड़ान शुरू करने के लिए विमानन कंपनी एलायंस एयर को मंजूरी दी गई थी। एलायंस एयर ने छह अगस्त से 48 सीटर एटीआर 42 उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से अनुमति न मिलने की वजह से उड़ान नहीं शुरू हो सकी। उस दौरान 18 यात्रियों ने लखनऊ का टिकट बुक कराया था, जिनके पैसे वापस कर दिए गए थे।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते डीजीसीए की ओर से अनुमति मिलने के बाद 23 अगस्त से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने की दोबारा एलान किया गया, लेकिन एक दिन पहले फिर इसे स्थगित कर दिया गया। एलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर नवीन सलूजा के मुताबिक लखनऊ की उड़ान के लिए कुछ दस्तावेजों पर अप्रूवल नहीं हो सका है। जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उन्हें मेसेज भेजकर उड़ान स्थगित होने की सूचना दे दी गई है। उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं। उड़ान जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल और किराए में नहीं होगा बदलाव
बरेली से लखनऊ का किराया 1988 रुपये निर्धारित किया गया था। निर्धारित शेड्यूल के तहत दिल्ली से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर विमान 1:40 बजे बरेली उतरना था। बरेली से लखनऊ के लिए 2:10 बजे उड़ान भरनी थी और 15:10 बजे लखनऊ में लैंड करना था। इसी तरह लखनऊ से दोपहर 3:40 बजे उड़ान भरकर शाम 4:40 बजे बरेली और बरेली से शाम 5:05 बजे उड़ान भरकर शाम 6:05 बजे विमान को दिल्ली पहुंचना था। बताया गया है कि आगे जब भी उड़ान शुरू होगी, इस शेड्यूल और किराए में बदलाव नहीं होगा। बरेली दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट शुरू होने के बाद काफी समय से लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने का इंतजार हो रहा है। एयरलाइन प्रतिनिधि के मुताबिक उड़ान के लिए बस मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed