फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow ED raids liquor businessman Ajay Jaiswal's house

शराब कारोबारी अजय जायसवाल के घर लखनऊ ईडी ने मारा छापा

Fri, 30 Jul 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ED raids liquor businessman Ajay Jaiswal's house
शराब कारोबारी का घर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी का मामला
विज्ञापन

नहीं मिला शराब कारोबारी, पत्नी और बच्चों से पांच घंटे की पूछताछ

बरेली। सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी में सौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बन्नूवालनगर में शराब कारोबारी अजय जायसवाल के घर छापा मारा। अजय जायसवाल तो नहीं मिला लेकिन टीम ने उसकी पत्नी रीता जायसवाल और बच्चों से से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। अजय का कानपुर और उन्नाव में शराब का कारोबार है।
ईडी की टीम पुलिस लाइन से स्थानीय पुलिस को लेकर सुबह करीब नौ बजे दो गाड़ियों से अजय जायसवाल के घर पहुंची और उसके बारे में पूछताछ की। पत्नी रीता ने टीम को बताया कि उनका अजय से पांच साल से कोई वास्ता नहीं है। वह यहां रहता भी नहीं है। उन लोगों के बीच कोर्ट में पारिवारिक विवाद चल रहा है। अगले महीने तलाक हो जाएगा। रीता यहां अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। वह कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। टीम ने रीता से अजय के कारोबार के बारे में भी जानकारी की लेकिन वह कुछ नहीं बता सकीं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ इतना जानती हैं कि अजय शराब का काम करता है। टीम ने उनके घर में दस्तावेजों की भी तलाश की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दोपहर करीब एक बजे टीम यहां से चली गई।
विज्ञापन

एसटीएफ ने अजय समेत 16 लोगों पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट

फरवरी में टपरी डिस्टलरी में टैक्स चोरी का मामला सामने आने पर एसटीएफ ने वहां छापा मारा था। इस दौरान सामने आया कि साल भर से टपरी डिस्टलरी में गोलमाल चल रहा था। जब भी वहां से किसी जिले में शराब भेजी जाती थी तो एक गेट और एक बिल्टी पर शराब के दो ट्रक निकाले जाते थे। गड़बड़ी पकड़ में न आए इसलिए शराब की पेटियों पर नकली बारकोड भी चिपकाया जाता था। यह खेल उन्नाव, कानपुर, संभल, बदायूं आदि के ठेकेदारों से मिलीभगत करके चलाया जा रहा था। इस मामले में एसटीएफ ने दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें से एक में उन्नाव स्थित शराब गोदाम के मालिक अजय जायसवाल समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से ही अजय फरार है। मामला सौ करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का था, इसलिए एसआईटी के साथ ही ईडी भी इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर कागज पर बरेली का पता
अजय जायसवाल भले ही पांच साल से बरेली में बन्नूवालनगर स्थित घर में नहीं रह रहा है लेकिन उसने सभी दस्तावेजों में यहीं का पता दर्ज करा रखा है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार को उसकी तलाश में ईडी की टीम यहां पड़ताल करने पहुंची, लेकिन उसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली।

हरूनगला में पकड़ी गई शराब से भी मिला था अजय का कनेक्शन

बारादरी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 24 मार्च को हरूनगला में शराब की 14 सौ पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा था। मौके से फतेहगंज पश्चिमी निवासी ट्रक चालक संजय को गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि यह शराब मनोज जायसवाल ने मंगाई थी। जांच में सामने आया कि यह ट्रक 28 फरवरी को टपरी डिस्टलरी से शराब लेकर उन्नाव स्थित अजय जायसवाल के गोदाम के लिए रवाना हुआ था। शराब कानपुर की दुकानों पर बिक्री के लिए वैध थी। अजय जायसवाल और मनोज जायसवाल चूंकि आपस में रिश्तेदार हैं, इसलिए सांठगांठ करके मनोज ने यह शराब बरेली में खपाने के लिए मंगा ली। इस मामले में मनोज भी अभी फरार है। अब इस प्रकरण की जांच भी एसआईटी को दे दी गई है।

किसी मामले में ईडी की टीम जांच पड़ताल के लिए यहां पहुंची थी। उनकी मांग के अनुरूप फोर्स मुहैया करा दिया गया था। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed