{"_id":"9ae7e91b36c2490fed681e8ad5ca2a07","slug":"lost-to-illness-woman-jumped-into-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से हारी महिला नदी में कूद गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से हारी महिला नदी में कूद गई
बरेली
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी इलाके की लाल मस्जिद के पास रहने वाली शाहीन अपनी बीमारी से हारी तो नकटिया नदी में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
घटना मंगलवार सुबह दस बजे की है। कैंट के मोहनपुर की ओर से रिक्शे से आई 45 वर्षीय शाहीन नकटिया नदी के पुल से पहले उतर गई। यहां से पैदल चलकर नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने यह नजारा देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोग दौड़कर नीचे पहुंच गए। शाहीन को लहूलुहान हाल में नदी से निकाल लिया गया। नकटिया चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर चोटें लगने पर बेहोश शाहीन को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। करीब दो घंटे बाद होश आने पर भी वह मौत की दुआ मांग रही थी। उसने कहा कि उसके पति आफताब सेटेलाइट बस अड्डे और शहामतगंज के पास फल का ठेला लगाते हैं। उसके दो बेटे तेरह साल का आदिल और 10 साल का आमिर हैं। उसका शरीर अचानक कंपकंपाने लगता है। एक महीने से वह अजीब बीमारी से परेशान है। मंगलवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। इससे परेशान होकर उसने नकटिया नदी में छलांग लगा दी। इंस्पेक्टर कैंट सूर्यनाथ सिंह यादव ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें इस मामले की सूचना दी थी। मामले की छानबीन कराई जा रही है। उसे किसी से शिकायत होगी तो कार्रवाई कर दी जाएगी।