फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looting from elderly, police stealing sections

Bareilly News: बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट, पुलिस ने की धाराओं की चोरी

Thu, 30 May 2024 05:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Looting from elderly, police stealing sections
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नगर के शब्बीर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग नत्थूलाल के घर में घुसे चार बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया और पशु व रुपये लूट ले गए। मामले में पुलिस ने सादा कागज पर पीड़ित का अंगूठा लगवाने के बाद धाराओं में खेल करते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पशु बरामदगी का भी दावा किया है।
विज्ञापन

नत्थूलाल का घर नेशनल हाईवे से सौ मीटर दूर उचसिया रोड पर है। इसमें वह जानवर बांधते हैं। नत्थूलाल ने बताया कि मंगलवार रात वह घर में अकेले लेटे हुए थे। परिवार के बाकी सदस्य दूसरे घर में थे। पशुशाला वाले घर में दरवाजा नहीं है। रात एक बजे चार लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आ गए। उन्होंने नत्थूलाल को तमंचे दिखाकर उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर कपड़ा लपेट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद घर में बंधी एक भैंस, एक पड़िया और एक पड्डा खोल लिया। साथ ही चार हजार रुपये, सोलर पैनल, बैटरी आदि लूटने के बाद घर के बाहर खड़ी पिकअप में लादकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ-पैर खोलकर पहुंचे थाने
किसी तरह नत्थूलाल ने अपने हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी और पुलिस के साथ फरीदपुर तक गाड़ी की तलाश की। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में एक पिकअप गाड़ी में भैंसे लदी हुई जाती दिखाई दीं। उस गाड़ी का नंबर भी पुलिस ने ले लिया। नत्थूलाल ने बताया कि छह महीने पहले भी उनकी एक भैंस चोरी हो गई थी।

शाम को पहुंचे तो पता लगा हो गई रिपोर्ट
नत्थूलाल के मुताबिक सुबह जब वह थाने पहुंचे तो उनसे सादा कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था। उन्होंने समझा कि किसी कानूनी कार्रवाई के लिए ऐसा किया गया है। वहीं, शाम को वह लोग थाने पहुंचे तो पता लगा कि रिपोर्ट चोरी में दर्ज हो चुकी है। उन्होंने पूछा कि तहरीर तो दी ही नहीं तो इंस्पेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। नत्थूलाल के परिजनों ने बताया कि घटना लूट की हुई है।

मानुष पारीक, एसपी साउथ ने बताया कि थाना पुलिस ने बताया है कि चोरी की ही तहरीर मिली थी जिसे दर्ज कर लिया गया। पशु भी बरामद हो गए हैं। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed