{"_id":"657809c43e7f9eea7103bcb2","slug":"looted-cash-and-jewelery-worth-rs-30000-at-gunpoint-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-576-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तमंचे के बल पर 30 हजार की नकदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तमंचे के बल पर 30 हजार की नकदी व जेवरात लूटे
Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। मोहल्ला सुखदेवपुर में रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने महिला और उसके बच्चों के हाथ बांधकर घर में रखी नकदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। बदमाशों के जाने के बाद मोहल्ले वालों ने दोनों को मुक्त कराया। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है।
मोहल्ला सुखदेवपुर निवासी मंजू ने बताया कि पति सुखपाल जेल में है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। रविवार रात करीब एक बजे बदमाश मकान की छत पर पिलर में लगी सरियों में रस्सी फंसाकर घर में घुस गए। उस वक्त वह अपने बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। आहट से उसकी आंख खुल गई। बदमाशों को देखर उसकी चीख निकल गई। बच्चे भी जाग गए।
इस पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की। हाथापाई के दौरान उसकी चूड़ियां भी टूट गईं। बच्चों के भी कपड़े फट गए। कनपटी पर तमंचा रखकर बदमाशों ने सभी के हाथ बांध दिए। इसके बाद बदमाश घर में रखे 30 हजार रुपये व सोने के आभूषण लूट ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर जागे मोहल्ले वालों ने सभी को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मंजू ने बताया कि बदमाशों ने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। वारदात के बाद बदमाश दस्ताने मकान के पीछे खेत में फेंक गए।
इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि घटना संदिग्ध है। महिला का पति दुष्कर्म के मुकदमे में जेल में है। मुकदमा लिखाने वाले लोगों पर ही महिला आरोप लगा रही है।