फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loka Sabha Election 2024 Pilibhit Lok Sabha polling date in first phase

Lok Sabha Chunav 2024: पीलीभीत में पहले चरण में होगा चुनाव, 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट; यहां देखें शेड्यूल

Sat, 16 Mar 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 05:52 PM IST
सार

Pilibhit Lok Sabha Election Date : पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 30 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख है। 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
Loka Sabha Election 2024 Pilibhit Lok Sabha polling date in first phase
Lok Sabha Chunav 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। पीलीभीत जिले में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। निर्वाचन की अधिसूचना और नामांकन की प्रक्रिया 20 से 27 मार्च तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की तिथियां भी घोषित कर दी गईं हैं। शनिवार को अधिसूचना जारी होते ही शहर से लेकर कस्बों में लगे होर्डिंग-बैनर हटाए गए। आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। लोकसभा सीट-26 पीलीभीत पर पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर डीएम संजय सिंह ने देर शाम प्रेसवार्ता की और जरूरी जानकारियां साझा कीं। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी प्रेसनोट में निर्वाचन की तारीखों, प्रशासन की तैयारियों, मतदान केंद्र और उन पर व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। पीलीभीत लोकसभा सीट में पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर, बीसलपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा आती है। इन विधानसभाओं में 18 लाख 20 हजार 379 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से इस चुनाव में 61 हजार मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चरण 
अधिसूचना: 20 मार्च 
नामांकन: 27 मार्च तक
नाम वापसी: 30 मार्च
मतदान: 19 अप्रैल 

1242 मतदान केंद्रों के 1924 बूथों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्र में 1242 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के 1924 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के सापेक्ष 20 बूथ कम किए गए हैं। कुल 1242 मतदान केंद्रों में 284 मतदान केंद्र बहेड़ी विधानसभा में आते हैं। संवेदनशील बूथों की संख्या 516 और अति संवेदनशील 51 बूथ हैं। मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके लिए 17 जोनल और 136 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

आंकड़ों में मतदाता
- 18,20,379 कुल मतदाता हैं पीलीभीत लोकसभा में
- 9,73,066 पुरुष मतदाता हैं।
- 8,47,275 महिला मतदाताओं की संख्या है।
- 26,689 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
- 22,150 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
- 2238 मतदाता सरकारी सेवा से जुड़े हैं।
नोट : आंकड़े 23 जनवरी 2024 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार हैं।

लोकसभा चुनाव से संबंधी अन्य तैयारियां
- जिले की सभी विधानसभाओं में 40 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो बूथों को मिलाकर आठ बूथों को यूथ बूथ बनाया जाएगा।
- चारों विधानसभाओं में आठ पिंक बूथ और चार दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे। जिले में 23747 दिव्यांग मतदाता हैं।
- 63 स्टेटिक और 45 फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की गई हैं। आठ वीडियो निगरानी टीम और छह व्यूयिंग टीम बनाई गईं हैं। नौ सहायक व्यय आब्जर्वर बनाए गए हैं।
- आदर्श आचार संहिता का नोडल एडीएम ऋतु पूनिया को बनाया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed