{"_id":"6641b03e5043ab3ac40ec45c","slug":"lok-sabha-election-2024-sp-blames-police-and-bjp-amid-voting-in-shahjahanpur-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: शाहजहांपुर में मतदान के बीच सपा ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: शाहजहांपुर में मतदान के बीच सपा ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत
Mon, 13 May 2024 11:47 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 11:47 AM IST
सार
शाहजहांपुर में मतदान के दौरान पुलिस पर वोटरों को मतदान से रोकने और अभद्रता करने का आरोप लगा। सपा के प्रदेश कार्यालय से एक्स पर शिकायत कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। मतदान के दौरान पुलिस पर वोटरों को मतदान से रोकने और अभद्रता करने का आरोप लगा है। सपा के प्रदेश कार्यालय से एक्स पर शिकायत कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई। मदनापुर थाना के गांव नन्यूरा गांव में पुलिस द्वारा वोटरों को रोकने और अभद्रता करने की शिकायत सामने आई थी।
विज्ञापन
सपा ने एक्स कर बताया कि कटरा विधानसभा की ग्राम नन्यूरा में बूथ संख्या 368 पर पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। समाजवादी पार्टी के अधिकृत एक्स हैंडल से इलेक्शन कमीशन और डीएम शाहजहांपुर को शिकायत कर संज्ञान लेने की अपील की गई। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मदनापुर के थाना प्रभारी को मौके पर भेजा था। इस तरह का कोई मामला नहीं है। वहां पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
सपा ने ददरौल में बूथ संख्या 430 पर भाजपा प्रत्याशी के भाई पर प्रचार कर मतदान प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही पुवायां में बूथ संख्या 122 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं पर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में लोकसभा सीट के लिए 11 बजे तक 23.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत वोट पड़े।
शाहजहांपुर में सुबह 11 बजे तक 23.78% मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 25.76%
जलालाबाद- 25.40%
तिलहर- 18.27%
पुवायां- 25.33%
शाहजहांपुर- 22.02%
ददरौल- 26.12%
शाहजहांपुर में सुबह 11 बजे तक 23.78% मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 25.76%
जलालाबाद- 25.40%
तिलहर- 18.27%
पुवायां- 25.33%
शाहजहांपुर- 22.02%
ददरौल- 26.12%