फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024 Rural voters are more aware than Bareilly city voters

लोकसभा चुनाव: बरेली शहर के लोगों से ज्यादा जागरूक हैं भोजीपुरा-बिथरी के मतदाता, जानिए कहां कितने पड़े वोट

Fri, 10 May 2024 01:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2024 01:52 PM IST
सार

मामूली संशोधन के बाद बरेली लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान का आंकड़ा 57.88 से 58.03 फीसदी पहुंच गया। वहीं, आंवला के आंकड़ों में भी मामूली संशोधन हुआ है। यह 57.08 से बढ़कर 57.44 फीसदी जा पहुंचा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Rural voters are more aware than Bareilly city voters
महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बरेली और आंवला सीट पर हुए मतदान की अंतिम रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। इसमें शहरियों की तुलना में ग्रामीण मतदाता आगे हैं। बरेली लोकसभा क्षेत्र की भोजीपुरा और आंवला की बिथरी विधानसभा के मतदाता सबसे आगे रहे। यहां मतदान का प्रतिशत सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी मतदान के आंकड़ों का बूथवार मिलान हुआ। मामूली संशोधन के बाद बरेली लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान का आंकड़ा 57.88 से 58.03 फीसदी पहुंच गया। वहीं, आंवला के आंकड़ों में भी मामूली संशोधन हुआ। यह 57.08 से बढ़कर 57.44 फीसदी जा पहुंचा।
विज्ञापन

 
बरेली लोकसभा क्षेत्र की शहर और कैंट विधानसभा में मतदान का आंकड़ा 50 फीसदी पर ही सिमट गया। वहीं, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज का में 63 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। 65.31 फीसदी के साथ भोजीपुरा अव्वल है। आंवला लोकसभा की बिथरी विधानसभा में सर्वाधिक 59.98 फीसदी मतदान हुआ। जांच के बाद एक फीसदी बढ़त के साथ शेखूपुर 55.72 फीसदी जा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पुरुषों से तीन कदम पीछे रह गईं महिलाएं
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार बरेली लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाता, पुरुषों से तीन फीसदी पीछे रह गईं। कुल 11,16,749 पड़े मतों में पुरुषों का प्रतिशत 59.41 और महिलाओं का 56.45 फीसदी रहा। वर्ष 2019 में पुरुषों का मत प्रतिशत 63.13 और महिलाओं का 58.21 रहा था। वर्ष 2014 में 58.79 महिलाओं और 63.13 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले थे।

बरेली में मतदान के आंकड़े
विधानसभा    मतदान प्रतिशत (7 मई)     अंतिम रिपोर्ट
बरेली शहर       50.05                    50.40
कैंट              50.02                    50.21
मीरगंज           63.11                    63.27
भोजीपुरा         65.19                     65.31
नवाबगंज         63.03                  63.42

आंवला में मतदान के आंकड़े
विधानसभा   मतदान प्रतिशत (7 मई)    अंतिम रिपोर्ट
फरीदपुर           59.66               59.66 
बिथरी चैनपुर      59.53               59.98
आंवला            58.59               58.72
शेखपुर            54.71               55.72
दातागंज           53.71               53.84

आंवला के विधानसभा वार आंकड़े
विधानसभा     पुरुष              महिलाएं
शेखूपुर        1,21,861        1,03,626 
दातागंज       1,25,018        98,788 
फरीदपुर       1,13,535       89,440 
बिथरी          1,34,893        1,10,534
आंवला         1,01,793        87,190

बरेली में कहां कितनी महिलाओं-पुरुषों ने डाले वोट
विधानसभा     पुरुष               महिलाएं
मीरगंज       1,18,310         1,01,797 
भोजीपुरा     1,38,962         1,15,188 
नबावगंंज     1,19,240          98,800
बरेली           1,29,539        1,03,416
बरेली कैंट    1,05,320          86,112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed