फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024 Pm Modi Rally Live for Shahjahanpur Lok Sabha

PM Modi Rally: शाहजहांपुर में बोले पीएम मोदी- कई बार फ्लॉप हो चुकी है दो लड़कों की जोड़ी

Thu, 25 Apr 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

PM Modi Rally Live Updates In Hindi: आंवला के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बरेली मोड़ स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले मंच पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Pm Modi Rally Live for Shahjahanpur Lok Sabha
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंवला के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार शाम को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां बरेली मोड़ स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जहां अपनी सरकार के कामों को गिनाया तो वहीं सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसे। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। शाहजहांपुर के शहीदों को नमन किया। कहा कि मैं क्रांतिकारियों की जननी शाहजहांपुर की धरती को नमन करता हूं। 24 का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। यह चुनाव सामान्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है। यह मोदी की गारंटी से भी ज्यादा गारंटी है। इस बार आपको अपने वोट देशविरोधी मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश देना है। आपका वोट ही आतंकवाद को काबू में रखेगा। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जहां सामान्य सड़कें नहीं थीं। आज वहां एक्सप्रेसवे गुजर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे की नींव भी शाहजहांपुर में रखी गई थी। इस विकास ने लखनऊ और दिल्ली की दूरी कम की है। यह क्षेत्र डिफेंस कॉरिडोर से भी जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गन्ना किसान का भुगतान समय पर होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी... जो कई बार फ्लॉप हो चुकी है। इनसे विकास की कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं? हमारी सरकार के लिए युवा, गरीब, किसान और नारीशक्ति... ये पहली प्राथमिकता है। कहा कि हमने चार करोड़ गरीबों को पीएम आवास के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाओं के नाम पर बनवाए गए हैं। यही नहीं, हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

सपा और कांग्रेस पर बरसे 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ-कानपुर आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे। इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम किया ही नहीं, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें। कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकियों के मरने पर आंसू बहा रही थीं। यही नहीं, सपा वाले तो ऐसे थे कि जो आतंकी जेल में थे उनको जेल से रिहा करवाने के लिए भांति-भांति के कानूनी रास्ते खोज रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा वालों ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं। कांग्रेस वाले राम मंदिर बनने से रोक रहे थे। मंदिर निर्माण को रोकने के लिए सपा कांग्रेस ने कई पाप किया। इनके पाप माफ करके मंदिर के ट्रस्टी ने घर जाकर निमंत्रण दिया। राम मंदिर का निमंत्रण मिलना सात जन्मों के पुण्य है। इन्होंने इसे भी ठुकरा दिया। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। कर्नाटक मॉडल यह है कि ओबीसी को जो 27 प्रतिशत कोटा मिला हुआ है, उसी में से मुस्लिमों की जातियों को दे दिया गया है। कर्नाटक के सभी मुसलमानों को एक कागज पर ठप्पा मारकर उन सबको ओबीसी बना दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल आपको मंजूर है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed