Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव तारीखों का एलान, बरेली और आंवला में सात मई को होगा मतदान
Bareilly Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 : बरेली और आंवला लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में चुनाव होगा। सात मई को मतदान कराया जाएगा। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकतंत्र के महापर्व की तारीखों का एलान कर दिया। सात चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बरेली लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे। आंवला लोकसभा क्षेत्र में भी इसी दिन मतदान होगा।
तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 19 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि है। 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। सात मई को मतदान कराया जाएगा। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे।
पोस्टर, बैनर-होर्डिंग हटाए गए
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। नगर निगम की टीम ने शहर में लगे राजनीतिक दलों के झंडे-बैनर व पोस्टर आदि हटाने शुरू कर दिए। शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ अभियान देर रात तक जारी रहा।
राजनीतिक दलों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को नियमों की जानकारी देते हुए उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव आयोग के निर्देशों का अध्ययन कर लें। उम्मीदवारों के लिए रैली, जनसभा आदि की अनुमति के लिए आयोग द्वारा तय की गई ऑनलाइन व्यवस्था के बारे में बताया। सी विजिल, ई-सुविधा पोर्टल, नो योर कैंडिडेट एप, इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम व अन्य जानकारियां दी।
आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रकाशित-प्रसारित कराने के लिए कहा। साथ ही, पोस्टर, पंफलेट, होर्डिंग छपवाने में प्रिंटर और पब्लिशर का नाम, प्रतियों की संख्या दर्ज करने के लिए कहा। बैठक में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीडीओ जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पहला चरण- 19 अप्रैल
दूसरा चरण- 26 अप्रैल
तीसरा चरण- सात मई
चौथा चरण- 13 मई
पांचवां चरण- 20 मई
छठा चरण- 25 मई
सातवां चरण- एक जून
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.