फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election 2024: Budaun Lok Sabha Seats Chunav Date Schedule News in Hindi

Lok Sabha Election 2024: बदायूं में तीसरे चरण में चुनाव, 12 अप्रैल से नामांकन, सात मई को डाले जाएंगे वोट

Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

 Lok Sabha Chunav Schedule: बदायूं संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होना है। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Budaun Lok Sabha Seats Chunav Date Schedule News in Hindi
वजीरगंज में होर्डिंग उतारते नगर पंचायत कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न कराए जाएंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन


बदायूं संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होना है। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। 19 अप्रैल नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 अप्रैल को नाम वापसी। सात मई को मतदान कराया जाएगा। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। बदायूं सीट से सपा ने शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन

इतने हैं मतदाता
अबकी बार 24 लाख से अधिक मतदाता जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए अंतिम मतदाता सूची में शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। मतदान सात मई को है। मतदाता संख्या के हिसाब से चुनावी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन जागरूकता अभियान चलाएगा। 

चुनाव पर एक नजर
तीसरे चरण में होगा मतदान
- 12 अप्रैल से नामांकन शुरू
- 19 अप्रैल को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन
- 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच
- 22 अप्रैल को नाम वापसी
- 07 मई को मतदान
- 04 जून को मतगणना

मतदाता संख्या पर एक नजर
- कुल मतदाता 2401020
- पुरुष मतदाता 1287880
- महिला मतदाता 1113024
- थर्ड जेंडर-116

प्रशासन ने हटाए बैनर-पोस्टर
लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को आचार संहिता लग गई। इसके तुरंत बाद ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-होर्डिंग और फ्लेक्स हटना शुरू हो गए। अन्य रास्तों पर भी राजनीतिक प्रचार सामग्री को उतारने का काम जारी है। अब चुनाव होने तक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग आदि पर प्रतिबंध लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed